Breaking News

खड़गवां@गर्मी में पानी की किल्लत से राहत, खड़गंवा की 28 पंचायतों को टैंकर की सौगात

Share


-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,01 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
एमसीबी जिले के खड़गंवा क्षेत्र में हर वर्ष गर्मियों के दौरान ग्रामीण इलाकों में पेयजल की गंभीर किल्लत सामने आती है, खासकर शादी-विवाह,अन्नप्राशन और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान पानी की व्यवस्था करना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है,इसी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने खड़गंवा क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए।
विधायक निधि से मिली सौगात
राज्यस्तरीय टीकाकरण अभियान और किसानों को बोनस राशि अंतरण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक निधि से टैंकर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें गांवों की जरूरतों का पूरा ध्यान है और विशेष आयोजनों के समय पानी की कमी से ग्रामीणों को जूझना न पड़े, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है, पहले चरण में 28 पंचायतों को टैंकर स्वीकृत किए गए हैं,कार्यक्रम के दौरान बरदर और रतनपुर पंचायतों के लिए सांकेतिक रूप से टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शेष पंचायतों—खड़गंवा, आखराडाढ़,उधनापुर,पैनारी, मुकुंदपुर,भूकभूकी,बरमपुर,छोटे कलुआ,शिवपुर,जड़हरी,धवलपुर, मझौली,गिद्धमुड़ी,जारौधा,कोड़ा सहित अन्य पंचायतों—को भी टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मंत्री ने खुद संभाली ट्रैक्टर की कमान
टैंकर रवाना करते समय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं ट्रैक्टर में लगे टैंकर को कुछ दूरी तक चलाया। इस दौरान उन्होंने अपने किसान जीवन के दिनों को याद किया और कहा कि खेती-किसानी के समय वे ट्रैक्टर चलाया करते थे। ग्रामीणों ने इसे किसान पुत्र की पहचान बताते हुए उनका स्वागत किया।
ग्रामीणों को बड़ी राहत
गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने से गांवों में पेयजल की समस्या और बढ़ जाती है,पंचायत स्तर पर टैंकर उपलब्ध होने से अब सार्वजनिक आयोजनों और आपातकालीन परिस्थितियों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी,इससे ग्रामीणों को भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सामाजिक कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकेंगे।
मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,गर्मियों में गांवों में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान पानी की सबसे ज्यादा परेशानी होती है,शादी-विवाह,अन्नप्राशन या किसी भी आयोजन में लोगों को भटकना पड़ता है, हर पंचायत में एक टैंकर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में किसी भी पंचायत को पानी की कमी से जूझना न पड़े।
विकास और जनसरोकार की झलक
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान,ग्रामीण,जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, ग्रामीणों ने इस पहल को जनहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया, उनका कहना है कि यह केवल पानी की व्यवस्था नहीं,बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास का प्रतीक भी है,खड़गंवा क्षेत्र की 28 पंचायतों को मिली यह टैंकर सुविधा गर्मी के मौसम में राहत का बड़ा माध्यम बनेगी और ग्रामीण जीवन को सहज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply