Breaking News

अम्बिकापुर@ 450 परिवारों को पांच माह से नहीं मिला राशन,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Share


अम्बिकापुर,01 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
जिले के लखनपुर क्षेत्र की लटोरी पंचायत में राशन वितरण में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 450 परिवारों को पिछले पांच माह से सरकारी राशन नहीं मिला है। हितग्राहियों का कहना है कि उनसे ऑनलाइन बायोमैट्रिक प्रणाली में अंगूठा लगवाया गया, लेकिन राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष से चना और शक्कर का वितरण भी नहीं हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने राशन दुकान के बाहर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर सतपाल सिंह की लापरवाही के कारण लखनपुर के कई गांवों में राशन वितरण प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply