अम्बिकापुर,01 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जशपुर जिला के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम कामारीमा निवासी आकांक्षा टोप्पो पिता स्व. मघनु राम 23 वर्ष,गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा में सुनील विश्वकर्मा के यहां किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। शनिवार की शाम को पड़ोस में रहने वाले किराएदार काम करके अपने कमरे में पहुंचे तो आकांक्षा का कमरा अंदर से बंद था। अंदर से काफी देर तक किसी प्रकार का आवाज नहीं आने पर वे युवती को आवाज लगाए, लेकिन किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इसकी जानकारी मकान मालिक को देने के बाद खिडकी में छेद करके देखे तो फांसी के फंदे पर युवती लटक रही थी। इसकी जानकारी गांधीनगर थाने में दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को फांसी से उतारकर मौका पंचनामा बनाया। रविवार को खबर मिलने पर मृतिका के स्वजन पहुंचे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur