अम्बिकापुर,01 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र के बौरीपारा में शनिवार की शाम को एक युवती ने मंगेतर के किराए के मकान में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मंगेतर घर में नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उर्मिला दास पिता स्व. गोकुल दास 23 वर्ष, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ची की रहने वाली थी, जो लटोरी में अपने चाचा के यहां रहकर किसी दुकान में काम करती थी। करीब 5 माह पूर्व उसका रिश्ता ग्राम रजपुरी निवासी मुकेश दास से तय हुआ था, जो वर्तमान में बौरीपारा अंबिकापुर में किराए के मकान में रहता था, दोनों का आपस में मिलना-जुलना था। लगभग एक माह से उर्मिला दास से बात करना यह कहते हुए बंद कर दिया था कि उसे पढ़ाई करना है। एक माह बाद शादी हो जाएगा, अभी उसे मानसिक रूप से फ्री रहने दो। बाचतीत नहीं होने पर 28 फरवरी को उर्मिला अपनी चचेरी बहन के साथ मुकेश के बौरीपारा में स्थित किराए के मकान में पहुंची, यहां मुकेश नहीं था, उसका भाई था। इसके बाद उर्मिला वहां रूक गई और उसकी चचेरी बहन वापस आ गई। कुछ देर बाद मुकेश का भाई भी किसी काम से चला गया। कुछ देर बाद चचेरी बहन बौरीपारा स्थित किराए के रूम में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर झांककर देखे तो युवती, किचन के रोशनदान में दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटकी थी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव का मौका पंचनामा, परिवार के लोगों की उपस्थिति में बनाया। बताया जा रहा है कि मंगेतर घटना के समय बिलासपुर में था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur