Breaking News

बैकुंठपुर@ गोकरण शुक्ला बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Share


बैकुंठपुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए गोकरण शुक्ला को भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में की गई है, जिसे संगठन विस्तार और शिक्षा क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शैक्षिक अनुभव बना आधार
गोकरण शुक्ला की कोई लंबी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में उनका अनुभव उन्हें अलग पहचान देता है, डाइट जैसे संस्थानों में शिक्षक प्रशिक्षण का दीर्घ अनुभव, शिक्षा सुधार और अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, मैक्सिको और जिम्बाब्वे जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रमों में भागीदारी, इन उपलब्धियों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
संगठन ने जताया विश्वास
भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ को पार्टी की विचारधारा को शैक्षणिक जगत तक पहुंचाने और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। ऐसे में गोकरण शुक्ला की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
अंत्योदय के संकल्प के साथ करेंगे कार्य
अपनी नियुक्ति पर गोकरण शुक्ला ने प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा… मैं अंत्योदय के संकल्प के साथ शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास करूंगा,शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है।
शिक्षा और संगठन के बीच सेतु की भूमिका
राजनीतिक पृष्ठभूमि के बजाय शैक्षणिक अनुभव के आधार पर की गई यह नियुक्ति इस बात का संकेत है कि संगठन अब विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी जिम्मेदारी देकर अपने दायरे को व्यापक बना रहा है, कोरिया जिले में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को अब नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply