Breaking News

बैठकुंठपुर (कोरिया)@ बैठकुंठपुर को सड़क चौड़ीकरण की सौगात,विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Share


बैठकुंठपुर (कोरिया),28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए बैठकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है, राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (हृ॥-43) पर सड़क चौड़ीकरण एवं नए मार्ग निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि खरवत चौक से गेज नदी पुल होते हुए जमगहना मुख्य मार्ग तक लगभग 13 किलोमीटर लंबाई में 4 लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से संकरा होने के कारण दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से जूझ रहा था, चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम और सुरक्षित होगा,उन्होंने आगे जानकारी दी कि जामपानी छुरिंगढ़ पहाड़ के सामने से भदरौहापारा तक लगभग 6 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य भी स्वीकृत हुआ है,इससे ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार व आवागमन को लाभ पहुंचेगा, देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं विधायक भैयालाल राजवाड़े के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है,उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया, उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद बैठकुंठपुर क्षेत्र में औद्योगिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply