Breaking News

अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते मंत्री बोले-शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक

Share

संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं सांसद चिन्तामणि महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों,सांस्कृतिक,क्रीड़ा, एनएसएस,एनसीसी,स्वीप,इत्यादि गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंजूषा भगत, महापौर, नगर निगम अति विशिष्ट अतिथि तथा प्रो. रिज़वान उल्ला, क्षेत्रीय अति. संचालक, उच्च शिक्षा विशिष्ट अतिथि के रूप ने मंचस्थ रहे। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों की तपस्या को अपनी मेहनत से फलीभूत करें। शिक्षा सभी को सफल बनाती है। कभी निराश न हों, सभी को सफलता प्राप्त करने का अवसर अवश्य प्राप्त होता है। मोबाइल का उपयोग आवश्यकतानुसार ही करें। सांसद ने अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें। तथा अपने माता पिता के साथ ही सरगुजा क्षेत्र का नाम रौशन करें। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिन्हा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, अरुण सिंह, रविकांत ओरांव, निरंजन राय, डॉ. शिवमंगल सिंह, शशिकांत जयसवाल, प्रियंका चौबे, इंदु चौबे, नीलम राजवाड़े, दीपक यादव, जनमेजय मिश्रा एवं नगर के अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply