महिला कांग्रेस ने घड़ी चौक पर किया पुतला दहन,काला कपड़ा पहन दर्ज कराया विरोध
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम कथित रूप से एप्सटीन फाइल में सामने आने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को घड़ी चौक पर उनका पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से रैली निकाली और घड़ी चौक पहुंचकर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने काला कपड़ा पहनकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि वर्ष 2008 में दैहिक शोषण के मामले में सजायाफ्ता रहे अमेरिकी कारोबारी जेफ्री एप्सटीन से मंत्री की मुलाकात और ईमेल संपर्क की बात सामने आई है। महिला कांग्रेस का आरोप है कि ऐसे व्यक्ति से संबंध और कथित संपर्क गंभीर नैतिक प्रश्न खड़े करते हैं। जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एप्सटीन प्रकरण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हो रही है, ऐसे में केंद्र सरकार को भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्री को पद से हटाने की मांग की। पुतला दहन के दौरान मधु दीक्षित,संध्या रवानी,नुजहत फातिमा,समा परवीन,रूही गजाला,पूर्णिमा सिंह,नीतू शर्मा,प्रीति सिंह, अनुराधा सिंह,चंचला सांडिल्य,हमीदा बानो,सपना सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur