Breaking News

अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 28 को किया जाएगा। कार्यक्रम पर्यटनमंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबोध मिंज विधायक लुंड्रा,रामकुमार टोप्पो विधायक,सीतापुर,अनुराग सिंहदेव,अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल, छत्तीसगढ़, विश्वविजय सिंह तोमर,अध्यक्ष,राज्य युवा आयोग, छत्तीसगढ़, मंजूषा भगत महापौर नगर निगम व हरमिंदर सिंह टिन्नी, सभापति नगर निगम,भारत सिंह सिसोदिया भाजपा जिलाध्यक्ष तथा प्रो. रिजवान उल्ला, क्षेत्रीय अपर संचालक,उच्च शिक्षा, सरगुजा संभाग होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों,सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों एवं समूहों, क्रीड़ा, एनएसएस और अन्य अकादमिक गतिविधियों में उच्च प्रदर्शन करने वाले एवं विजयी विद्यार्थियों को मैडल,पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जाना है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply