Breaking News

एमसीबी@ वरिष्ठ नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात

Share


पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने दिग्विजय सिंह से की सौजन्य भेंट
एमसीबी,27 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
राजधानी रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक सरगर्मियां भी देखने को मिलीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश और बाहर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसी अवसर पर भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने शिरकत की और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से आत्मीय मुलाकात की, मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक मुद्दों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। श्री कमरो ने अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री काल में दिग्विजय सिंह के प्रशासनिक अनुभवों और राजनीतिक मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव युवा और सक्रिय नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत होता है, कार्यक्रम में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी गुलाब कमरो ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ, सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक वातावरण में हुई,जिसमें संगठनात्मक एकजुटता और आपसी संवाद पर विशेष बल दिया गया, राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वरिष्ठ और क्षेत्रीय नेतृत्व के बीच संवाद भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply