Breaking News

कोरिया@ एसीबी का बड़ा एक्शन, 25 हजार रिश्वत लेते चौकी प्रभारी व एएसआई गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
कोरिया,26 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने मंगलवार को बचरापोड़ी पुलिस चौकी में छापा मारकर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई जीपी यादव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
फरार एएसआई सूरजपुर से गिरफ्तार
मामले में संलिप्त एएसआई जीपी यादव कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया था, एसीबी टीम ने विशेष सर्चिंग अभियान चलाया और उसे सूरजपुर जिले से पकड़ लिया, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
आगे क्या?
एसीबी की पूछताछ में यदि और नाम सामने आते हैं तो दायरा बढ़ सकता है,फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है,भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्राकृतिक आपदा को हत्या का मामला बनाने की धमकी
जानकारी के अनुसार,बचरापोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम कदमबहरा की एक महिला की कुछ माह पूर्व तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह प्राकृतिक आपदा का मामला था, लेकिन इसे हत्या का प्रकरण बनाने और जेल भेजने की धमकी देकर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई,ग्रामीण द्वारा बार-बार विनती करने पर कथित तौर पर सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद पीडि़त ने मामले की शिकायत अंबिकापुर एसीबी से की।
ट्रैप प्लानिंग और रंगे हाथ गिरफ्तारी
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप तैयार किया। तय तिथि पर प्रार्थी को 25 हजार रुपये लेकर चौकी प्रभारी के पास भेजा गया,जैसे ही रिश्वत की राशि दी गई, एसीबी टीम ने तत्काल बचरापोड़ी पुलिस चौकी में छापा मार दिया। तलाशी के दौरान चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ की जेब से 25 हजार रुपये बरामद किए गए, मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी को बैकुंठपुर लेकर पहुंची, जहां पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस महकमे पर सवाल,इस कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए है…
क्या प्राकृतिक आपदा के मामलों में भी दबाव और वसूली का खेल चल रहा था?
क्या अन्य मामलों में भी इसी प्रकार की शिकायतें सामने आ सकती हैं?
क्या विभागीय स्तर पर भी अलग से जांच होगी? एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है…


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply