Breaking News

अम्बिकापुर@अंतर डाइट,बीटीआई क्षेत्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ…अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में आठ डाइट एवं बीटीआई के छात्राध्यापक भाग ले रहे भाग

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अंबिकापुर में गुरुवार को अंतर डाइट/ बीटीआई क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ हुआ।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डाइट परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले आठ डाइट एवं बीटीआई के छात्राध्यापक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में डाइट अंबिकापुर, बीटीआई बिलासपुर, डाइट धरमजयगढ़,जांजगीर,कोरबा,कोरिया एवं पेंड्रा सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागी अपने-अपने कोच के साथ शामिल हुए हैं। आयोजन में साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अकादमिक विधाओं की कुल 27 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। साहित्यिक विधा में वाद-विवाद और तात्कालिक भाषण,सांस्कृतिक विधा में एकल व समूह नृत्य,नृत्य-नाटिका, फैंसी ड्रेस और एकल अभिनय शामिल हैं। खेलकूद में वॉलीबॉल (पुरुष),बैडमिंटन एकल व युगल (महिला-पुरुष),100 व 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, रस्सीकूद,गोला फेंक और लंबी कूद की स्पर्धाएं हो रही हैं। अकादमिक वर्ग में नवाचार, बेस्ट प्रैक्टिसेस,पत्रक वाचन और करा ओके गायन भी शामिल है। उद्घाटन नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने किया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply