Breaking News

अम्बिकापुर@26 साल बाद स्काउट्स को मिला अपना भवन…सेवा और समर्पण का नया केंद्र बनेगा जिला कार्यालय

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सरगुजा जिला संघ को 26 वर्षों के इंतजार के बाद अपना स्वतंत्र और सुसज्जित जिला कार्यालय भवन मिल गया। 23 फरवरी 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नवीन कार्यालय व हॉल का लोकार्पण जिला मुख्य आयुक्त तजिंदर सिंह बग्गा और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की उपस्थिति में हुआ। जिला मुख्य आयुक्त बग्गा ने कहा कि यह भवन सेवा,अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूती देगा। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। डॉ. झा ने स्काउटिंग को विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की प्रभावी पाठशाला बताते हुए निरंतर प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और सतत प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने राज्यपाल पुरस्कार में अधिक सहभागिता और शीघ्र प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई तथा जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों,स्काउटर-गाइडर,सीनियर रोवर्स व रेंजर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply