Breaking News

अंबिकापुर@देशी कट्टा के साथ एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। देशी कट्टा व कारतूस बेचने के फिराक में घूम रहे स्कूटी सवार एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली की केनापारा स्थित एक मेन्स पार्लर के पास तीन लडक¸े देशी कट्टा व कारतूस बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्कूटी सवार एक नाबालिग सहित आरोपी पियुष दुबे पिता मनीष दुबे उम्र 18 वर्ष निवासी बौरीपारा व आकाश दास पिता स्व सहेन्दर दास उम्र 19 वर्ष निवासी केनाबांध बंगाली चौक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 नग देशी कट्टा व 1 जिन्दा कारतूस जब्त किया है। दोनों आरोपी देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply