Breaking News

अंबिकापुर@लरंगसाय चौक से राजपुरी खुर्द तक 6.38 किमी सडक¸ का होगा चौड़ीकरण

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शहर में सडक¸ अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सडक¸ की मार्किंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लरंगसाय चौक से रामानुजगंज मार्ग स्थित राजपुरी खुर्द तक 6.38 किमी सडक¸ के फोरलेन चौड़ीकरण को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य के लिए 69.09 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर यह स्वीकृति जारी हुई है। मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है। मंत्री ने कहा कि फोरलेन निर्माण से नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह सडक¸ केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की धुरी बनेगी। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा। रामानुजगंज रोड की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है, वहीं सूखे मौसम में उड़ती धूल से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। फोरलेन निर्माण से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने संबंधित विभाग को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा किया जा सके। मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि रायगढ़ रोड एनएच के उन्नयन की तैयारी भी चल रही है। जल्द ही इस सडक¸ के लिए भी स्वीकृति मिलने की संभावना है। इससे शहर के चारों ओर सुगम और बेहतर सडक¸ नेटवर्क विकसित होगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply