Breaking News

लखनपुर@ राजाकटेल मे जमीन विवाद पंडों समाज ने थाने मे दिया आवेदन,मांगी सुरक्षा

Share


लखनपुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
ग्राम मांजा के राजा कटेल में पण्डो जनजाति की पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मांजा राजा कटेल में विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समाज के लोगों की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार,यह कब्जा मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया है, जिसके चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। पण्डो समाज के ग्रामीणों ने पहले सरगुजा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि,अब स्थिति और गंभीर हो गई है। गांव में पण्डो जनजाति के छोटे स्कूली बच्चों को मारने-पीटने या एक्सीडेंट कराने की धमकियां मिल रही हैं। इससे आशंकित होकर पण्डो समुदाय के ग्रामीण लखनपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मांग की है कि जांच शांतिपूर्ण तरीके से हो,किसी भी प्रकार का विवाद या हिंसा न फैले तथा मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply