Breaking News

अम्बिकापुर@दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रारंभिक पीएससी परीक्षा

Share


12 परीक्षा केन्द्रों में कुल 8973 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रारंभिक पीएससी परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों में आज शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा,गोपनीयता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रथम पाली में कुल 5601 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4515 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1088 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी 5601 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4460 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 1141 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई तथा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक दलों एवं उड़नदस्ता टीमों ने परीक्षा केन्द्रों का निरंतर निरीक्षण किया। संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही। प्रशासन की सतर्कता एवं समन्वय से परीक्षा शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply