Breaking News

बलरामपुर@गो तस्करी करने वाले के मंसूबों को पुलिस ने किया नाकाम

Share


गिरफ्तार कर पशु कू्ररता अधिनियम के तहत की करवाई

-संवाददाता-
बलरामपुर,22 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के चादो पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मवेशी को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते बूचड़खाने ले जा रहे हैं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कार्रवाई करते हुए दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 05/ 2026 धारा 4, 6, 10, छत्तीसगढ़ कृषि पशु, परिरक्षण, अधिनियम 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11*के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चांदो को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति ग्राम नावाडीह कला, पियारटोली के रास्ते से पैदल 03 बैल को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हाकते हुए बूचड़खाना झारखंड बॉर्डर की ओर ले जा रहे हैं। प्राप्त हुई सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार थाना चादों पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान ग्राम नावाडीह कला पियारटोली पहुंचे जहाँ मेन रोड पर 02 व्यक्ति तीन बैल को मारते पीटते व हाकते हुए झारखंड ले जा रहे थे,जिसे हमराह स्टाफ के साथ घेराबंदी कर विधिवत हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया गया, पूछताछ पर अपना नाम सुरेंद्र काशी,निवासी धनजी, व कपिल देव निवासी ग्राम करचा,थाना चादों का होना बताया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply