Breaking News

अम्बिकापुर@देशी कट्टा व जिन्दा कारतूश के साथ तीन नाबालिग पकड़ा

Share

अम्बिकापुर,22 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर में तीन नाबालिग दोस्तों के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद होने से हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर हथियार जब्त कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिगों को हथियार किसने दिया। कोतवाली थाना प्रभारी शशि सिन्हा ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि रिंग रोड स्थित गाड़ाघाट के पास तीन नाबालिग देशी कट्टा लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति ने उन्हें हथियार रखने के लिए दिया था। हालांकि किसी वारदात को अंजाम देने की योजना के संबंध में उन्होंने जानकारी नहीं दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply