Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आया युवक,कट गए दोनों पैर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 फरवरी 2026m (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले में शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट गया। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मयंक तिवारी (24) पिता मनोज नाथ तिवारी, निवासी गोपालपुर, शनिवार शाम दोस्तों के साथ घूमने निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में युवक के दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट गए। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
युवती ने दिखाई हिम्मत
स्टॉल से बांधकर निकाला बाहर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रेलवे फाटक पार करने के दौरान हुई। ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। सूचना मिलते ही चालक ने ट्रेन रोक दी। पटरी पर युवक गंभीर हालत में पड़ा था, लेकिन शुरुआती समय में कोई आगे नहीं बढ़ा। इसी बीच कटनी से अंबिकापुर आ रही एक युवती ने साहस दिखाया। उसने मोबाइल की टॉर्च जलाकर ट्रेन के नीचे जाकर घायल युवक को अपने स्टॉल से बांधा और बाहर खींचकर सुरक्षित स्थान पर लाया। इस दौरान युवक होश में था और बात भी कर रहा था। युवती ने उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
पुलिस कर रही जांच
घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply