Breaking News

अम्बिकापुर@स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर में दवा रख-रखाव में लापरवाही,दो कर्मचारी पर कार्रवाई

Share


अम्बिकापुर, 21 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण केंद्र में दवाओं का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। उपलब्ध दवाओं की एक्सपायरी तिथि भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर संयुक्त संचालक ने दवाओं के उचित भंडारण और एक्सपायरी सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नेत्र सहायक अधिकारी लक्ष्मण अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरएसबीवाई ऑपरेटर लोकेन्द्र प्रताप सिंह भी बिना सूचना के अनुपस्थित थे,जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कई कर्मचारियों ने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए थे। संबंधित कर्मचारियों से भी जवाब तलब किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। प्रसव कक्ष की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। केंद्र प्रभारी और स्टाफ नर्स को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply