Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट टाइगर पॉइंट में भीषण आग देर रात दर्जनों दुकानें जलकर राख

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 21 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां मौजूद दर्जनों झोपड़ीनुमा दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। करीब रात 12 बजे भड़की इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
भीषण आगजनी और भारी नुकसान : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को अपना सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। आग की ऊंची लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी और खुद भी आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जाता, तब तक अधिकांश दुकानें मलबे में तब्दील हो चुकी थीं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। प्रभावित दुकानदारों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि आगे की सहायता प्रक्रिया शुरू की जा सके।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply