Breaking News

सूरजपुर@ युवा मोर्चा ने सूरजपुर में सेवा-भाव के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस…श्रमिक एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान,जनसेवा का लिया संकल्प

Share

-संवाददाता-
सूरजपुर,21 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सूरजपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दुर्गा पंडाल में किया गया, जहां श्रमिक एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर सामाजिक समरसता और श्रम के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया, यह आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की मंशा के अनुरूप जिला अध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की गरिमा और मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, वार्ड पार्षद बीसेन तायल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाओं के साथ किया गया।
सेवा और सम्मान का विशेष क्षण- कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक श्रमिक कार्यकर्ताओं के हाथों कटवाया गया, उपस्थित कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कर खुशी साझा की, इस दौरान वार्ड के कर्मठ श्रमिकों एवं सहायकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर श्रमिकों ने भी आभार व्यक्त किया और समाज की सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
श्रमिकों को बताया राष्ट्र की नींव
भाजयुमो जिला अध्यक्ष देव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। जिस प्रकार किसी भवन की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी प्रकार देश की प्रगति श्रमिकों के परिश्रम पर आधारित है,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया है, ताकि समाज के उन वर्गों को सम्मान मिल सके जो प्रतिदिन अपने श्रम से व्यवस्था को सशक्त बनाते हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना
विधायक भूलन सिंह मरावी ने मुख्यमंत्री के सरल स्वभाव और जनहितकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक है,उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा को प्राथमिकता दें।
व्यापक सहभागिता
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू, उपाध्यक्षगण,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,मंत्री,मीडिया प्रभारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम को जनउत्सव का रूप मिला।
सामाजिक समरसता का संदेश
सूरजपुर में आयोजित यह आयोजन केवल राजनीतिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा,बल्कि श्रम के सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश भी देता नजर आया,मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा-समर्पण के रूप में मनाकर युवा मोर्चा ने समाज के श्रमिक वर्ग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की, कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रदेश की प्रगति, सामाजिक एकता और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply