अम्बिकापुर,20 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा द्वारा संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय में प्राथमिक उपचार परीक्षण शिविर के साथ रक्तदान,नेत्रदान,अंगदान एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में आपातकालीन सहायता,मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था। डॉ. श्रीकांत सिंह (मेडिकल ऑफिसर, नवापारा) ने प्राथमिक उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से सीपीआर की जीवन रक्षक तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की हृदय गति या श्वास रुक जाए,तो तत्काल और सही तरीके से दिया गया सीपीआर उसके जीवन को बचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को छाती दबाव की सही विधि, गति एवं गहराई की जानकारी दी तथा आपात स्थिति में घबराने के बजाय त्वरित कार्रवाई करने की बात कही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur