Breaking News

बलरामपुर@जिला खनिज न्यास,सांसद सड़क सुरक्षा एवं पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

Share


बलरामपुर,19 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद,सांसद सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के आदिम जाति विकास,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल रूप से जुड़े। इस दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि ,सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा,प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वन मंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर,अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय,जनपद एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला खनिज संस्थान न्यास के कार्यों की समीक्षा
जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष स्वीकृत कार्यों में से पूर्ण हो चुके कार्यों की भी जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के महत्वपूर्ण कार्यों एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अनुमोदन तथा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने डीएमएफ मद के अंतर्गत प्राप्त राशि एवं व्यय, कार्यों की प्रगति और महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।
सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंत्री श्री नेताम ने शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।
सांसद श्री महाराज ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता लाने और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने लोगों को यह जागरूक करने को कहा कि वे नषे में वाहन का उपयोग न करें। ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में दुर्घटना होने पर बीमा का लाभ मिल सके।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply