Breaking News

अम्बिकापुर @896 नग प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

सरगुजा में नशे के कारोबार पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई,दरिमा और बतौली क्षेत्र में उडऩदस्ता टीम की दबिश
अम्बिकापुर,19 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा संभाग में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम ने दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 896 नग प्रतिबंधित स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस नशीले टैबलेट जब्त किए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 18 फरवरी को उडऩदस्ता टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरिमा थाना क्षेत्र में एक युवक बाइक से नशीले टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मुकेश गुप्ता निवासी करजी को पकड़ लिया। उसके झोले की तलाशी में 224 नग नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
बतौली में दो युवक पकड़े गए : इसी दिन शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बतौली थाना क्षेत्र के सुआरपारा पानी टंकी के पास दो युवक नशीले टैबलेट बिक्री के लिए खड़े हैं। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। उनके पास से 472 नग नशीले टैबलेट जब्त किए गए। आरोपी राहुल तिग्गा और नितेश चौहान को गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपी जेल भेजे गए
आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक चंद्रावती की भूमिका रही।
झारखंड से जुड़ा है नशे का नेटवर्क
सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और कफ सिरप की सप्लाई का तार झारखंड के गढ़वा से जुड़ा हुआ है। वहां से लाकर सरगुजा संभाग में ऊंचे दामों पर बिक्री की जाती है। विभाग द्वारा नशा मुक्त सरगुजा अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply