Breaking News

अम्बिकापुर@विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की शुरुआत..

Share

अम्बिकापुर में गठित फोरम से सरगुजा संभाग के उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत अम्बिकापुर सहित राज्य में कुल 10 नए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। अम्बिकापुर में गठित फोरम से सरगुजा संभाग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। अम्बिकापुर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अध्यक्ष पद पर श्री दिलीप कुमार सैनी तथा सदस्य पद पर श्रीमती मेरी लिली तिर्की की पदस्थापना की गई है। फोरम का कार्यालय सीएसपीडीसीएल के प्रशासनिक भवन, बिशुनपुर, अम्बिकापुर में संचालित हो रहा है,जहां उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। फोरम के गठन का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है। इससे बिल संबंधी त्रुटि,विद्युत आपूर्ति, कनेक्शन,मीटर, वोल्टेज अथवा अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। यह पहल भारत सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए फोरम की स्थापना से उपभोक्ताओं को न्यायसंगत,सुलभ एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र उपलब्ध होगा।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply