Breaking News

अम्बिकापुर@पीएमएफएमई योजना अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 10 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत लुण्ड्रा, 11 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत सीतापुर एवं 12 फरवरी को जनपद पंचायत नर्मदापुर मैनपाट में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पी एम एफ एमई), पी.एम.ई.जी.पी. औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की विस्तृत जानकारी उद्यमियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बीपीएम द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविर में खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद से सम्बंधित स्वयं सहायता समूहों, व्यक्तिगत इकाई के नवीन प्रकरण तैयार कर लाभान्वित कराए जाने हेतु उपस्थित उद्यमियों को प्रोत्साहित कर योजना के बारे में बताया गया। साथ ही उद्यमिता जागरूकता शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) एवं अन्य योजनाओं का पम्पलेट/ब्रोसर भी प्रदान किया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply