Breaking News

अम्बिकापुर@भृत्य के तबादले से कानूनगो शाखा ठप्प,तीन माह से बंद पड़ा राजस्व कार्यालय का काम, 300 से अधिक आवेदन लंबित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। तहसील कार्यालय की राजस्व कानूनगो शाखा में भृत्य के तबादले के बाद पिछले तीन माह से कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है। शाखा में केवल एक कर्मचारी पदस्थ होने के कारण नकल संबंधी कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि रोजाना हजारों की संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन बिना काम कराए उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। कानूनगो शाखा में अब तक 300 से अधिक नकल संबंधी आवेदन लंबित बताए जा रहे हैं। वहीं नए आवेदन भी नहीं लिए जा रहे हैं। दस्तावेज समय पर नहीं मिलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में भी देरी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे आमजन के कई जरूरी कार्य अटके हुए हैं। तहसीलदार उमेश बाज ने बताया कि भृत्य के अभाव में कानूनगो शाखा का काम पिछले तीन माह से बंद है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply