Breaking News

अम्बिकापुर@ट्रक की टक्कर से महिला गंभीर घायल,उपचार के दौरान मौत

Share


ऑक्सीजन नहीं लगाने का आरोप,परिजन भड़के…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सडक दुर्घटना में घायल महिला की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। स्थिति बिगडऩे पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जानकारी के अनुसार ज्योति मंडल (30 वर्ष),पति विजय मंडल,निवासी सिलफिली (थाना जयनगर) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पति के साथ बाइक से सिलफिली बैंक जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी में महिला को केवल एक इंजेक्शन लगाकर वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इसके बाद न तो कोई डॉक्टर देखने आया और न ही स्टाफ नर्स। परिजन ने बताया कि कुछ देर बाद महिला को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसकी जानकारी कई बार स्टाफ को दी गई, लेकिन ऑक्सीजन तक नहीं लगाया गया। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी।
मौत के बाद हंगामा,पुलिस ने कराया पीएम : महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के समझाइश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
अचानक बिगड़ी स्थिति : मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में अंदरूनी अंगों,विशेषकर लिवर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। ऐसे मामलों में मरीज सामान्य दिखता है लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ जाती है। ऑक्सीजन का इसमें विशेष रोल नहीं था।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply