Breaking News

सूरजपुर@ ऑडिटोरियम में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन

Share


राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनानाःमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
सूरजपुर,16 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
तिलसिंवा स्थित सूरजपुर ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक बंधु, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा उपस्थित श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई,ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें, कार्यक्रम के दौरान जिले के 2539 हितग्राहियों को कुल 99 लाख 66 हजार 627 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही मिनिमहतारी जतन योजना, सियान योजना एवं नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना के डेमो चेक का वितरण भी किया गया,मंच पर आयोजित जनसंवाद सत्र में श्री योगेश कुमार मानिकपुरी,श्रीमती दुलेश्वरी,सुश्री यांत्री एवं श्री राजकुमार सहित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े का संबोधन
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता से जोड़ना है,उन्होंने कहा,यह केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि शासन और श्रमिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है,उन्होंने श्रमिकों को मेहनतकश वर्ग की रीढ़ बताते हुए उनका सम्मान भी किया।
सांसद का उद्बोधन
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि श्रमिक प्रदेश की इमारत खड़ी करते हैं,सड़कें हों,भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य—हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है,उनकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती,उन्होंने श्रमिकों की भूमिका को विकास की आधारशिला बताया।
विधायक एवं अन्य वक्ताओं के विचार
प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम शासन और श्रमिकों के बीच की दूरी को कम करने का माध्यम हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे,श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने श्रमिकों से श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये रहे उपस्थिति…
कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल,सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,श्री मुरली मनोहर सोनी,श्री संदीप अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन,श्रम अधिकारी श्री एलेन मिंज तथा संबंधित विभागीय अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply