Breaking News

वन विभाग की टीम को देख लग्जरी वाहन छोड़ भागे तस्कर

Share

राजा शर्मा-

कोरबा 29 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। वन मंडल कोरबा के जंगल मे लग्जरी वाहन में इमारती लकड़ी तस्करी करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए ।सफारी में लोड 14 गोला सागौन की बेशकीमती लकड़ी के साथ वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई।वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोकोमा के जंगलों में इन दिनों लकड़ी तस्कर सक्रिय है। शिकायत मिलने पर कोरबा रेंजर की टीम तस्करों को पकड़ने जाल बिछाया और बीती रात कोरोकोमा के समीप सफारी वाहन में बेशकीमती लकड़ी भरकर तस्करी कर ले जा रहे वाहन को धर दबोचा । हालांकि वाहन चालक और तस्कर मौका से फरार हो गए । बहरहाल वाहन को जब्त कर तस्दीक करते हुए वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में कोरबा डीएफओ प्रियंका पाण्डे ने बताया कि कोरकोमा के समीप इमारती लकçड़यों को काट कर तस्करी करने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तस्करों को पकड़ने जाल बिछाया गया था। बीती रात सफारी चारपहिया वाहन में 14 नग सागौन का गोला लेकर जा रहे तस्करों के वाहन को पकड़ा गया । वाहन चालक और तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए । वाहन के नम्बर के आधार पर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा , वही जब्त वाहन को राजसात किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply