Breaking News

सूरजपुर@लक्ष्मी राजवाड़े गृह ग्राम बीरपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल

Share

-संवाददाता-
सूरजपुर,15 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री एवं भटगांव विधायक, अपने गृह ग्राम बीरपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं, उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत प्रातः राम मंदिर, पासंग नाला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे उत्साह और भक्ति भाव से यात्रा में भाग लिया, यह यात्रा शिव मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। मंदिर परिसर में आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई, कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, रात्रि में भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंत्री का संबोधन-
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं, उन्होंने ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्मित शिव मंदिर ग्राम बीरपुर में आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति-
कार्यक्रम में भूलन सिंह मरावी, रामसेवक पैकरा (पूर्व गृह मंत्री), बाबूलाल अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, इस भव्य आयोजन ने ग्राम बीरपुर में धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता की नई मिसाल प्रस्तुत की।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply