अम्बिकापुर,14 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन आनन-फानन और गोपनीय तरीके से किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र, पारदर्शिता और स्थानीय स्वशासन की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा चुने गए पार्षदों को कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। शफी अहमद ने कहा कि पार्षद अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूर रखना न केवल उनका बल्कि उनके मतदाताओं का भी अपमान है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम भवन का गरिमामय एवं सार्वजनिक समारोह आयोजित कर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुनः लोकार्पण किया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur