Breaking News

अम्बिकापुर@टक्कर के बाद बोलेरो व ट्रक पलटा..एक युवक की मौत,दो गंभीर

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के मैनपाट रोड में शुक्रवार की रात धान लोड ट्रक व बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन पलट गया और बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। वहीं बोलेरो का चालक व एक अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पिता कुल्दुल माझी उम्र 27 वर्ष नर्मदापुर मैनपाट का रहने वाला था। वह बाहर जाकर मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को गांव के तीन से चार लोगों के साथ बोलेरो से अंबिकापुर प्रतिक्षा बस स्टैंड आया। यहां से सभी को दूसरे प्रदेश मजदूरी करने जाना था। प्रतिक्षा बस स्टैंड आने के बाद विजय बाहर जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद विजय अपने एक अन्य साथी के साथ वापस घर जा रहा था। रास्ते में दरिमा थाना क्षेत्र के मैनपाट रोड में जैसे ही पहुंचा सामने से आ रहे धान लोड ट्रक क्रामांक सीजी 15 डीएच 5501 से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सडक पर ललट गया और बोलेरो के चालक सहित तीनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं बोलेरो के चालक व एक अन्य युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान विजय की देर रात मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply