Breaking News

अम्बिकापुर@फाइलेरिया की दवा के बाद चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Share


कोसंगा स्कूल में टैबलेट खिलाने के बाद बेहोश हुईं बच्चियां,अस्पताल में कराया गया भर्ती


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा के बाद चार स्कूली छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। मिडिल स्कूल में मितानिन द्वारा फाइलेरिया रोधी टैबलेट खिलाने के कुछ देर बाद छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद सभी प्रभावित बच्चों को तत्काल इलाज के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिले में फाइलेरिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों को दवा खिलाई जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोसंगा स्कूल पहुंची थी, जहां बच्चों को निर्धारित खुराक दी गई। दवा सेवन के कुछ समय बाद चार छात्राओं की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। लखनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। हालांकि दो छात्राओं की तबीयत दोबारा खराब होने पर उन्हें पुनः अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सीएमएचओ ने बताया कारण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने बताया कि कई बार बच्चे दवा खाने के बाद घबराने लगते हैं और ज्यादा सोचने से हार्टबीट बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कोसंगा स्कूल की छात्राओं में भी इसी प्रकार की स्थिति बनी थी। सभी बच्चे अब स्वस्थ हैं।
सीएमएचओ का बयान
‘दवा खाने के बाद चार बच्चों में हार्टबीट बढऩे की समस्या आई थी। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दो का इलाज जारी है। ‘
डॉ. प्रेम सिंह मार्को,सीएमएचओ,सरगुजा


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply