Breaking News

बलरामपुर @अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन की सतत कार्यवाही

Share

,लगभग 30 लाख ईंट जब्त
बलरामपुर,13 फरवरी 2026(घटती-घटना)। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार राजस्व एवं संयुक्त टीम के द्वारा जिले में अवैध ईंट भट्टों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री नीरनिधि नंदेहा के नेतृत्व में राजस्व एवं संयुक्त टीम ने ग्राम रामनगर एवं पंडरी में संचालित अवैध ईंट भट्टों पर कार्यवाही की। अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर एवं तहसीलदार वाड्रफनगर की संयुक्त टीम द्वारा 12 ईंट भट्टों से लगभग 22 लाख अवैध रूप से निर्मित ईंट जब्त किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार रघुनाथनगर द्वारा 4 ईंट भट्टों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 8 लाख ईंट जब्त की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply