जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की रेड,आरोपी फरार,5 बाइक जब्त
अम्बिकापुर,13 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में जुआ खेलने और खेलवाने की शिकायतों पर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। थाना कोतवाली एवं थाना गांधीनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहपुर सुखरी नाला के पास तथा अन्य स्थानों पर जुआ गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों को मौके पर दबिश देने के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना कोतवाली और गांधीनगर पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर रेड की गई। पुलिस टीम को दूर से आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 5 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। मामले में आगे वैधानिक प्रक्रिया जारी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलने एवं खेलवाने की शिकायत पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। रविकांत जायसवाल (39), निवासी बौरीपारा शिकारी रोड दिवाकर तिवारी (33), निवासी बौरीपारा शिकारी रोड शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध इस्तगासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur