Breaking News

बलरामपुर@ मवेशी तस्कर द्वारा मवेशियों को कू्रता पूर्वक पैर और मुंह बांधकर बूचड़ खाना ले जाने के फिराक में था,

Share


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया मसूबों को नाकाम
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
बलरामपुर,13 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के राजपुर अंतर्गत चौकी बारियों पुलिस के द्वारा ग्राम आरा में मवेशी तस्कर के द्वारा मवेशी को क्रूरता पूर्वक पैर और मुंह बांधकर बूचड़ खाने ले जाने के फिराक में था, मुखबिर की सूचना पर चौकी बरियों पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक- 111/2025 धारा छ.ग. कृषक पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4.6.10 एवं पशु कुरता निवा.अधि. 1960 की धारा 11 (1) घ. कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। त्रिवेणी प्रजापति पिता स्व. दशरथ प्रजापति, उम्र 29 वर्ष, निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा झारखण्ड जानकारी के अनुसार दिनांक 20.05.2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम आरा के कुछ लोग झारखण्ड के मवेशी तस्करों से सांठ-गांठ कर मवेशियों को बुचड़खाना में ले जाने के लिए इकटठा किये हैं और झारखण्ड से मवेशी तस्करों को पिकप से मवेशी ले जाने के लिए बुलाये हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी बरियों द्वारा तस्दीक हेतू स्टॉफ को लेकर ग्राम आरा सरनापारा में गये जहां गागर नदी किनारे जंगल के पास एक सफेद रंग का पिकप कमांक JH-03-AM-4025 दिखा जिसमें कुछ लोग मवेशी को लोड कर रहे थे। जिसे घेराबंदी किया गया जो पुलिस को आते देख कर मवेशी तस्कर पिकप वाहन कमांक JH-03-AM-4025 को छोड़कर भाग गये। पिकप वाहन में 04 नग मवेशी जिनके चारों पैर व मुंह कुरता पूर्वक बांधे हुए थे। मवेशी के पैर व मुंह को ग्रामीणों की मदद से खोला गया। पिकप वाहन कमांक JH-03-AM-4025 के चालक और मवेशी तस्करों का कृत्य पशु कुरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) घ एवं छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. की धारा 4,6,10 का अपराध घटित करना पाये जाने से पिकप वाहन एवं मवेशियों को समक्ष गवाहान के जप्ती किया गया। विवेचना के दौरान जप्तशुदा पिकप वाहन स्वामी का पता आरटीओ कार्यालय के माध्यम से करते हुए आरोपियों की पता तलाश के दौरान दिनांक 24. 12.2025 को आरोपी चालक तहकीक अंसारी पिता इंदु अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। तथा प्रकरण में जप्तशुदा पिकप वाहन के वाहन स्वामी त्रिवेणी प्रजापति के बारे में मुखबिर सूचना मिला कि त्रिवेणी प्रजापति अपने भाई बिशुनधारी के साथ ट्रक गाड़ी लेकर ग्राम ककना शांति राईस मिल में आये हुए हैं। सूचना मिलने पर ग्राम ककना राईस मिल के पास से आरोपी त्रिवेणी प्रजपाति को तलब चौकी लाये। घटना के बारे में पुछताछ किया गया जो जप्तशुदा पिकप कमांक JH-03-AM-4025 को अपना होना बताया तथा घटना दिनांक 19.05. 2025 को आबीद मिंया निवासी सोनपुरवा थाना रंका के बुकिंग पर चालक तहकीक अंसारी के द्वारा पिकप वाहन को छ.ग. में मवेशी परिवहन के लिए लाना बताया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 13.02.2026 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, सउनि मुन्नाराम आर. जगनाथ केराम का विशेष योगदान रहा है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply