1.5 टन कोयला,19 बाइक व 13 साइकिल जब्त,6 लाख का मशरूका बरामद

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा कोयला खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोयला चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल सहित करीब 6 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार,डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने संगठित रूप से की जा रही कोयला चोरी और तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक,अमेरा ओपन कोयला खदान में ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में प्रवेश कर कोयले की चोरी किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। खदान सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने पर तस्करों के समर्थन में कुछ लोगों के एकत्र होकर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। थाना लखनपुर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से खदान क्षेत्र के आसपास कोयला चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लखनपुर में बीएनएस की धारा 329(3), 303(2), 112(2) में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में पन्डरू राजवाड़े लटोरी, धनेश्वर राजवाड़े जोधपुर, सपुरन जोधपुर, भींगलराम राजवाड़े जोधपुर, राजेन्द्र प्रसाद जोधपुर,रामदेव गणेशपुर, अनीष राजवाड़े, रजपुरी, सोनसाय, बिनकरा, रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर, जयपुर, सुखसाय, सुखरी, चमरू, सुखरी, चंदलाल, सुखरी, बीरदेव सुखरी, रामकुमार सुखरी, अमरेश सुखरी, मनीजर सुखरी, नीलम सुखरी, फेंकूराम गणेशपुर, अनुज यादव परसोंड़ी, चंद्रभान झाबर, हरेश प्रसाद सोनपुर खुर्द, शामिल है।
अवैध उत्खनन के गड्ढे जेसीबी से पाटे गए : पुलिस ने खदान के आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध कोयला उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी मशीन से भरवाकर समतल कराया है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी लखनपुर संपत पोटाई सहित थाना स्टाफ की भूमिका प्रमुख रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur