Breaking News

बलरामपुर@गौ खरीदी बिक्री मामले में 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

Share


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
-संवाददाता-
बलरामपुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के के डीडों चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा 15 नग गाय बछड़ा को क्रूरता पूर्वक हांकते मारते लेजाया जा रहा है, सूचना पर डिंडो चौकी प्रभारी ने मौके पर पुलिस स्टाफ को डिंडो तिराहा भेजकर 4 आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपी घीरसाय पिता भगवत उम्र 55 वर्ष,राज रूप पिता दिलबर,दोनों ग्राम कोटराही,थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर राम प्रसाद पिता शिबू, निरपत पिता लालू, दोनों निवासी ग्राम बरवाही चितमहुराव, जिला बलरामपुर कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। जानकारी के अनुसार दिनांक 10/02/2026 को 4ः30 बजे भोर में मुखबिर से सूचना मिली की वाडरफनगर नगर तरफ से डिडो होते हुए झारखंड 15 बैल गाय बछड़ा को चार लोग हाकते हुए पशुओं के साथ मारपीट कर क्रूरता पूर्वक ले जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी डिंडो द्वारा तस्दीक हेतु मौके पर तत्काल पुलिस स्टाफ भेजा गया था जो डिंडो तिराहा में चार लोग 15 मवेशियों को मारपीट करते ला रहे थे जिन्हें रोक कर पूछताछ करने पर अपना नाम घीरसाय पिता भगवत उम्र 55 वर्ष, राज रूप पिता दिलबर, दोनों ग्राम कोटराही राम प्रसाद पिता शिबू, निरपत पिता लालू, दोनों निवासी ग्राम बरवाही चितमहुराव के द्वारा मवेशियों को ले जाते मिले जिससे मवेशी को खरीद बिक्री करने संबंधी नोटिस देकर कागजात पेश करने को कहा गया जो कोई दस्तावेज का होना नहीं बताऐ तथा गांव वाले से भी तस्दीक करने पर इन लोगों के द्वारा मवेशियों को गांव से लेकर झारखंड बाजार में बेचते हैं वहां से बुचड खाना ले जाते हैं जो आरोपियों का कत अपराध धारा पशु परीक्षण अधिनियम का 4, 6 ,10 ,एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घर) की धारा का अपराध घटित होने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह आरक्षक शिव भजन पोर्ट शिवनारायण सिंह नंदलाल गोस्वामी राम पुकार तेजू राम रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply