Breaking News

सूरजपुर@ आधी रात जयनगर थाने पहुंचे डीआईजी/एसएसपी,औचक निरीक्षण में गश्ती व्यवस्था परखते हुए जवानों को किया प्रोत्साहित

Share


सूरजपुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों की सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है, इसी क्रम में 9-10 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात डीआईजी/एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर अचानक जयनगर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने औचक निरीक्षण कर रात्रि गश्त, थाना रिकॉर्ड और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। आधी रात वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर थाना स्टाफ और गश्ती दल तुरंत अलर्ट मोड में नजर आए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी/एसएसपी ने थाना के रिकॉर्ड अपडेट, नाइट ऑफिसर द्वारा प्रस्तुत रात्रि गश्त विवरण,निगरानी व्यवस्था और क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों की सूची की समीक्षा की। रिकॉर्ड व्यवस्थित पाए जाने पर उन्होंने ‘गुड’ कहकर टीम की सराहना की और कहा कि रात के समय थाना पहुंचने वाले पीडि़तों की हरसंभव मदद करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर आम नागरिकों का भरोसा बनाए रखें, थाना निरीक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जयनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग रात्रि गश्त प्वाइंट का भी औचक निरीक्षण किया। यहां तैनात अधिकारी और जवान सतर्क एवं सक्रिय मिले, जिस पर उन्होंने संतोष जताते हुए संवेदनशीलता के साथ गश्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है, इस दौरान डीआईजी/एसएसपी ने जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सजगता,नियमित डॉक्यूमेंटेशन और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता ही अपराधियों में भय और आम लोगों में विश्वास पैदा करती है,वरिष्ठ अधिकारियों के इस अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता और अनुशासन का संदेश साफ तौर पर दिखाई दिया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply