Breaking News

अम्बिकापुर@इंजीनियरिंग कॉलेज में नए तकनीकी व प्रबंधन पाठ्यक्रमों को एआईसीटीई की मंजूरी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए तकनीकी एवं प्रबंधन पाठ्यक्रमों के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है। यह पहल सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयासों से संभव हुई है। कॉलेज में अब एमबीए (30 सीटें) प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से बीटेक (30 सीटें) और एमटेक (15 सीटें) पाठ्यक्रम भी स्वीकृत किए गए हैं। एमटेक में सिविल इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम एवं कंट्रोल तथा माइनिंग इंजीनियरिंग विषय शामिल होंगे। वहीं बीटेक में सिविल, इलेक्टि्रकल और माइनिंग इंजीनियरिंग का संचालन निर्धारित क्षमता अनुसार किया जाएगा। इस निर्णय से सरगुजा अंचल में ही उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी व प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध होगी। बीडब्ल्यूडी, बीएसएनएल, सिंचाई विभाग और माइनिंग सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल के पास ही वर्किंग प्रोफेशनल शिक्षा का अवसर मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे ने इस उपलब्धि पर सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों को बधाई दी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply