Breaking News

अम्बिकापुर@बीच सडक अवैध बोरिंग के मामले में कोतवाली में ज्ञापन सौंपा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के मध्य सार्वजनिक सडक पर कथित अवैध निजी बोरवेल खुदाई के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने थाना कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद एवं अंकुर सिंहा ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र की सार्वजनिक सडक और शासकीय भूमि पर बिना अनुमति निजी बोरिंग कराई गई, जिससे यातायात बाधित हुआ और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जनदबाव के बाद ही खुदाई को पाटने की कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने मांग की कि बोरवेल मशीन जब्त कर संबंधित ठेकेदार, मशीन संचालक और कथित रूप से संलिप्त जनप्रतिनिधि के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply