Breaking News

अम्बिकापुर@जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का गांधी स्टेडियम में हुआ भव्य शुभारंभ

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना के विकास के उद्देश्य से गांधी स्टेडियम, अम्बिकापुर में आज जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के सभी विकासखंडों से आए खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे,शैलेश कुमार सिंह,रविकांत उरांव,अनिल मेजर सिंह, भारत सिंह सिसौदिया,कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में खेल प्रतिभागी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है,जो शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखता है। महापौर ने खिलाडि़यों को खेल भावना की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास,टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाडि़यों से खेल भावना बनाए रखते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। अतिथियों द्वारा खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाडि़यों से अनुशासन,समर्पण और खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक में जिले के सभी विकासखंडों सीतापुर, बतौली, लखनपुर, उदयपुर, लूण्ड्रा, मैनपाट और अम्बिकापुर से आए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएँ तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 12 विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें एथलेटिक्स सहित अन्य प्रमुख खेल शामिल हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply