Breaking News

कोरिया@ विकसित भारत जी-राम-जी से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

Share

बचराबांध में भाजपा का मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित
कोरिया,09 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी मंडल बचरापोंडी द्वारा बचराबांध में विकसित भारत जी-राम-जी विषय पर मंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, सम्मेलन में ग्रामीण विकास,रोजगार और सरकार की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है, उन्होंने दावा किया कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इससे गरीब व मजदूर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार आएगा, साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर मनरेगा समेत अन्य कार्यों में पारदर्शिता की कमी का आरोप भी लगाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि विकसित भारत त्र-क्र्ररू-त्र बिल के क्रियान्वयन से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांवों में विकास को नई गति मिलेगी, उन्होंने इसे वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया, वहीं प्रदेश सह संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि अब योजना में रियल-टाइम डेटा अपलोड, मोबाइल मॉनिटरिंग और एआई आधारित फ्रॉड डिटेक्शन जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, जिससे वास्तविक हितग्राहियों को लाभ मिल सकेगा। जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल और जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू ने भी अपने संबोधन में योजना को ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मजबूत करने वाली पहल बताया। मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि मंच संचालन सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू ने किया, कार्यक्रम में महिला मोर्चा, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान पार्टी नेताओं ने योजना के लाभों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply