-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के मध्य स्थित पुलिस लाइन मैदान को बच्चों और युवाओं के लिए सुरक्षित रखने की मांग उठने लगी है।
समस्त नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने पुलिस महानिरीक्षक दीपक गर्ग को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया है कि मैदान में प्रस्तावित निर्माण कार्य को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पुलिस लाइन मैदान पुलिस विभाग की संपत्ति है, लेकिन वर्षों से विभाग की उदारता के कारण यहां शहर के बच्चे और युवा खेलकूद एवं शारीरिक अभ्यास करते आ रहे हैं। नागरिकों ने चिंता जताई कि वर्तमान में शहर में आउटडोर खेलों के लिए अन्य कोई बड़ा मैदान उपलब्ध नहीं बचा है, जिससे बच्चे खेल गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। खेल प्रेमियों ने मांग की है कि पुलिस विभाग निर्माण कार्य विभाग की किसी अन्य रिक्त भूमि पर कराए, ताकि यह मैदान बच्चों के खेल एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित बना रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur