Breaking News

सूरजपुर@ विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय बजट 2026 : अखिलेश सोनी

Share

सूरजपुर,08 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला बजट बताते हुए कहा कि इसमें किसान,युवा,महिला,व्यापारी और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। वे भाजपा कार्यालय सूरजपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और देश को तकनीकी रूप से सशक्त करने पर जोर दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रेल, सड़क, रक्षा तथा पूंजीगत व्यय में ऐतिहासिक वृद्धि का प्रावधान किया गया है,जो देश की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा, प्रदेश महामंत्री ने बताया कि युवाओं के लिए पांच नई विश्वविद्यालय नगरी स्थापित करने की योजना है। साथ ही चलचित्र निर्माण, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और चित्रकथा जैसे क्षेत्रों में वर्ष 2030 तक 20 लाख प्रशिक्षित पेशेवर तैयार किए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार युवाओं को पर्यटन मार्गदर्शक के रूप में प्रशिक्षित करने की भी घोषणा की गई है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, महिलाओं के लिए बजट में स्व-सहायता उद्यमी बाजार की घोषणा को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ महिलाओं तक किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 28,183 करोड़ रुपये किया गया है, किसानों के हित में पशुपालकों के लिए ऋण अनुदान, मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु 500 बड़े तालाबों का निर्माण, अखरोट और बादाम उत्पादक किसानों के लिए विशेष योजनाएं तथा छोटे किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रावधान शामिल किए गए हैं। कर सुधारों के तहत विदेश यात्रा पर स्रोत पर कर संग्रह की दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने, प्रवासी भारतीयों को संपत्ति विक्रय में राहत तथा आयकर विवरणी की तिथि बढ़ाने जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया गया, पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन और वर्तमान केंद्र सरकार की तुलना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, किसान, रेल और पूंजीगत व्यय में कई गुना वृद्धि हुई है।
छत्तीसगढ़ को मिलेगा विशेष लाभ
श्री सोनी ने बताया कि बजट में छत्तीसगढ़,ओडिशा और केरल के लिए खनन गलियारे के विकास की घोषणा की गई है, जिससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। रेल बजट में भी छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देते हुए 7,470 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, धर्मवीर सोनी, पवन साहू, नीरज गुप्ता, संदीप साहू, जितेंद्र शर्मा, सचिन तायल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply