राम मंदिर रोड पर बिना अनुमति मशीन लगाकर कराया गया बोरवेल,हादसे की आशंका…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के राम मंदिर रोड क्षेत्र में सडक पर निजी बोरवेल कराए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन की अनुमति के बिना मशीन लगाकर बोरवेल का खनन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे से सडक पर लगातार बोरवेल की खुदाई चल रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए नगर निगम पर संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद नगर निगम का उडऩदस्ता दल मौके पर पहुंचा, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सडक के बीच बोरवेल होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम आयुक्त और एसडीएम के निर्देश के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur