Breaking News

अम्बिकापुर@संभाग में हाथियों का आतंक…पिछले 1 वर्ष में 25 लोगों की मौतें,5 घायल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के हमले में बीते 8 महीने के भीतर बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 के बीच संभाग के विभिन्न जिलों में कुल 25 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान हाथियों द्वारा करीब 628 हेक्टेयर से अधिक फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। संभाग में सबसे अधिक घटनाएं अंबिकापुर जिले में दर्ज की गई हैं। यहां 8 घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं जशपुर जिले में 6 घटनाओं में 6 मौतें और 2 लोग घायल हुए हैं। वहीं बलरामपुर में भी 6 मौतें हुई है। इसके अलावा सूरजपुर में 4 व मनेन्द्रगढ़ में 1 मौत हुई है। यह आकड़े देखकर स्थिति काफी चिंताजनक है। हाथियों द्वारा फसल नुकसान के मामले में जशपुर जिला सबसे आगे है, जहां 168.286 हेक्टेयर में फसल बर्बाद हुई। इसके बाद सूरजपुर में 165.309 हेक्टेयर नुकसान दर्ज किया गया। वहीं सरगुजा 122.368, बलरामपुर 142.042 हेक्टेयर फसल बर्बाद किए गए हैं।
ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा उपायों की मांग : लगातार हो रही मौतों और फसल नुकसान के चलते ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
646 मकानें किए गए क्षतिग्रस्त
हाथियों द्वारा केवल जन हानी व फसल नुकसान ही नहीं बिल्की लोगों के आसियाने को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने सरगुजा जिले में 138, सूरजपुर में 184, बलरामपुर में 90, कारिया में 4, मनेन्द्रगढ़ में 19, जशपुर में 205 के अलावा एलीफेंट रिजर्व सरगुजा में 3, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में 3 मकानों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply